फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने पुलिस को दिया दो दिन का समय, पानीपत सदर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के चिकित्सक भाई जयदीप राठी के अपहरण के मामले में गांजबड़ गांव में शुक्रवार को पंचायत में पुलिस की अनदेखी पर लोगों ने रोष प्रकट किया और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने पुलिस को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है। इनेलो ने सड़क जाम और उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस मामले में चार जनवरी को फतेहाबाद में इनेलो की प्रदेश स्तरीय बैठक में भी आगामी रणनीति बनाने का फैसला लिया है। इधर पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह को दो महीने पहले फार्म हाउस में घुसने के मामले में कार्रवाई न करने पर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सेक्टर-13-17 के प्रभारी दलबीर पांच दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। इनेलो ने थाना सदर के तत्कालीन प्रभारी को कार्रवाई न करने पर निलंबित करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर ऐसी कानून व्यवस्था के चलते हमला बोला। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी मूल गांव गांजबड़ के चौक पर शुक्रवार को पंचायत की। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने डीएसपी नरेंद्र सिंह से पूरे मामले की रिपोर्ट ली और अब की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का एक सप्ताह तक पुलिस कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। इस मामले में अब तक की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। जबकि परिवार के लोग पहले दिन की आरोपियों के नाम तक बता चुके हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले जयदीप राठी के फार्म पर कब्जे की नीयत से बदमाश घुस गए थे। इस मामले में शिकायत के बाद भी थाना सदर के प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए। पुलिस अब प्रभारी को लाइन हाजिर कर इतिश्रि कर दी। इस मामले में दो दिन में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो इनेलो कार्यकर्ताओं व लोगाें के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगी और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस विषय में चार जनवरी को फतेहाबाद में प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर रणबीर राठी, पूर्व सरपंच कृष्ण, महावीर संधू निजामपुर, विनोद शर्मा निजामपुर, जोगिंदर डाहर, कुलदीप राठी व एडवोकेट राजेंद्र जागलान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें