फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 02:03 PM IST

पानीपत के काबड़ी गांव में बुधवार देर रात बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सीआईए पुलिस टीम जब बदमाशों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पुलिसकर्मी ऋषि के कंधे में गोली लगी, जिसे तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जानने के लिए आईजी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदमाश 307 और कई अन्य वारदातों में शामिल थे। मुठभेड़ के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, हालांकि करनाल पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी बदमाशों की तलाश जारी है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी ऋषि की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें