फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में जमीनी बंटवारे पर एक ही हत्या, दूसरा भाई गंभीर

पानीपत के छिछड़ाना गांव में जमीन के बंटवारे पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर है। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। मामला रविवार दोपहर बाद का है। मिली जानकारी के अनुसार छिछड़ाना गांव में सगे भाइयों सुभाष और रामचंद्र नानू का जमीन के बंटवारे पर विवाद चल रहा है। इसके लिए रविवार को गांव की मंदिर वाली चौपाल में सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत हुई थी। जिसमें जमीनी बंटवारा होना था। पंचायत में दोनों भाइयों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष व सुभाष के लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील व अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुनील (35) की मौका पर मौत हो गई। अनिल को गंभीरावस्था में पार्क अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और घायल को एक अस्पताल में दाखिल करा दिया है। पुलिस इसमें बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें