फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्ची को नहर में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

शहर में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के शिवपुरी हनुमान मंदिर के पास नहर में एक नवजात बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जनसेवा दल की टीम की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद ही नहर में फेंका गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें