फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: एक्शन में आया नगर निगम, अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

नगर निगम ने शहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने असंध रोड विर्क नगर और काबड़ी रोड पर दो कॉलोनियों में 15 कच्ची और इंटरलॉकिंग सड़कों को उखाड़ दिया। दोनों कॉलोनियों में कॉलोनाइजरों ने लोगों को रिझाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क पक्का कर रखी थी। निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई से दूसरी अवैध कॉलोनियों के लिए कॉलोनाइजरों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की देखरेख में टीम ने सोमवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। विर्क नगर और काबड़ी राेड पर काटी जा रही काॅलाेनियाें पर टीम ने सोमवार दाेपहर के समय कार्रवाई शुरू की। इन काॅलाेनियाें में 10 से ज्यादा कच्ची और पांच इंटरलॉकिंग सड़कों काे उखाड़ा। बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिंकू और पांच पुलिसकर्मी साथ रहे। एटीपी दीपक राणा ने कहा कि शहर में कई जगह पर अवैध तरीके से काॅलाेनी काटने की शिकायत लगातार आ रही हैं। इसके साथ निगम की भवन शाखा की टीमें शहर में मौका मुआयना करती है। ऐसी अवैध काॅलाेनियाें के मालिक को नोटिस दिया जाता है। उनके अनदेखा करने पर निगम की कार्रवाई की जाती है। शहर में अवैध काॅलाेनियाें को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। निगम की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों की सूचना व शिकायतों पर पूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें