फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत पुलिस लाइन के सामने गिरी मोटरसाइकिल, महिला की मौत

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 08:51 PM IST

चुलकाना धाम पर पूजा कर लौट रहे दंपति की मोटरसाइकिल पुलिस लाइन के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मोटरसाइकिल पर सवार अध्यापिका पत्नी की मौत हो गई। हादसा उनके दोनों बेटों के सामने हुआ। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। काबड़ी रोड स्थित कालू पीर कॉलोनी निवासी पारस ने बताया कि उसकी मां रेखा (46) काबड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। उसके पिता पिछले दो साल से बीमार हैं। वह अपनी मां, पिता योगेश, छोटे भाई ऋषभ के साथ मंगलवार सुबह चुलकाना स्थित श्याम बाबा के धाम पर गए और रात दो बजे घर लौट रहे थे। उसके माता-पिता उनसे आगे दूसरी मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। पुलिस लाइन के सामने उसके पिता की मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। मोटरसाइकिल 20 मीटर दूर तक घसीटती गई। उसकी मां के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके पिता को हल्की चोट आई। वह दोनों को सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया। बुधवार अलसुबह लगभग साढ़े तीन बजे उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वर्जन-सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें