स्टेशन पर ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान रहे। ट्रेनों के लिए यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्टेशन पर समेत मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से आई। यात्री निशा और अशोक ने बताया कि वह काफी से समय से स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। हमारी ट्रेन स्टेशन पर पूरे दो घंटे की दरी से आ रही है। हमारे साथ छोटे बच्चे भी हैं। बच्चों के साथ इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। दो घंटे में हम अपने गंतव्य के नजदीक पहुंच जाते। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ये ट्रेनें आई देरी से मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े सात घंटे, सचखंड एक्सप्रेस पौना घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा, नेताजी एक्सप्रेस 42 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से आई। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 47 मिनट की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस 50 मिनट, उत्तर संपर्क क्रांति पौने घंटा और संबलपुर एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। भोड़वाल माजरी में चल रहे समागम में देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं। पानीपत स्टेशन पर भोड़वाल माजरी जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। बहुत से यात्री पानीपत की टिकट करवाकर फिर यहां से समागम में जा रहे हैं। ऐसे में समागम में जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए सेवादार लगे हैं जो यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में सहायता कर रहे हैं। जिन यात्रियों के पास सामान ज्यादा है सेवादार उन यात्रियों का सामान उठाकर उन्हें ट्रेन में बैठाने में सहायता कर रहे हैं। स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर भोड़वाल माजरी में चल रहे आध्यात्मिक समागम में जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। ऐसे में स्टेशन पर समागम से सेवादार खुद यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा और सुरक्षा है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। -रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।