फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में खिला कमल, 26 में से भाजपा ने 23 वार्ड जीते

नवीन दलाल Updated Wed, 12 Mar 2025 01:30 PM IST

करीब सवा साल के बाद शहर को अपनी सरकार मिल गई है। निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते हैं। निगम में सबसे बड़ी जीत वार्ड-4 और सबसे छोटी जीत वार्ड-19 में रही। वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे। जबकि वार्ड-19 में भाजपा की नेहा शर्मा मात्र 118 वोटों से चुनाव जीती। वहीं भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वे 19 में से 18वें राउंड में आगे चल रही हैं। भाजपा में इसके लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा ने विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। वे नगर निगम के अंतर्गत सभी मतदाताओं का आभार जताते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें