फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दाम पर शराब न देने पर ठेके पर गंडासियों से हमला, 200 बोतलें तोड़ी और 40 हजार नकदी ले गए

मतलौडा (पानीपत)। मतलौडा थाना क्षेत्र के भंडारी गांव स्थित शराब के ठेके पर मंगलवार रात करीब नौ 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। कम दाम पर शराब की बोतल न देने और पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने गंडासियों और लाठी-डंडों से ठेके पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने ठेके में रखी करीब 200 शराब की बोतलें तोड़ दीं और कारिंदे (सेल्समैन) के साथ जमकर मारपीट की। बदमाश करीब 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। मतलौडा थाना पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आदियाना गांव के जसबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका भंडारी गांव में शराब का ठेका है। यहां जसविंद्र काम करता है। जसविंद्र ने उनको बताया कि मंगलवार शाम को नौ बजे दो लोग शराब लेने आए थे। उन्होंने शराब की बोतल के रेट करने की कही। उन्होंने 50 रुपये कम कर बोतल दे दी। वे रेट और कम कराने की कहने लगे। जसविंद्र ने उनको रेट इससे कम न करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि अमन व विवेक ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया। उनके साथ मिलकर ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके में करीब 200 बोतल तोड़ दी और कारिंदे को गंडासी से हमला व पीटकर घायल कर दिया। बदमाश गल्ले से 40 हजार रुपये नकद और शराब की महंगी बोतल ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। ठेकेदार की सूचना पर डायल 112 और मतलौडा थाना पुलिस पहुंची। पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रही पुरानी रंजिश भी एक बड़ी वजह है। मामले का मुख्य आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेके पर पहुंचा था। उसने कहासुनी के बाद चुनौती देते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। वर्जन पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। ठेके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। वीडियो और फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके साथियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजेश कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें