फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सूरज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला सचिवालय पहुंचे सैकड़ों लोग, की नारेबाजी

गोंदर गांव में हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आए सूरज (25) की हत्या के मामले में वीरवार को सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग सचिवालय पहुंचे। इससे पहले राजपूत धर्मशाला में समाज के लोगों की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। सचिवालय में लोगों ने रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके अलावा लोगों ने एक महिला रानी सहित तीन अन्य के खिलाफ दर्ज एससीएसटी की प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की। इसी दौरान प्रशासन की ओर से एडीसी राहुल रैइया लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों की मांगों का ज्ञापन लेकर हर मांग तो नियम के मुताबिक पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्राथमिकी रद्द करने की मांग को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी ने एसपी नरेंद्र बिजारणियां से मुलाकात की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कमेटी ने समाज के लोगों के बीच आकर एसपी से हुई बात के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कमेटी सदस्यों में भाजपा नेता वीरेंद्र चौहान, डॉ. एनपी सिंह, मोहर सिंह सग्गा, राजिंदर ऊंचा समाना, विनय राणा शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें