फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: हनुमान जन्मोत्सव पर 51 हजार बार हनुमान चालीसा का किया जाएगा पाठ

हनुमान जन्मोत्सव के लिए टेक्सटाइल नगरी में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की शुरुआत में 51 हजार बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शहर में शाम सवा सात एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा होगी। इस समय यात्रा को भी रोक दिया जाएगा। धार्मिक भजनों की जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। लोगों से भी अपने घर व कार्य स्थल पर शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को जिमखाना क्लब में की। इसमें शाेभायात्रा को अंतिम रूप दिया गया। वहीं लखदातार सेवा समिति ने मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में बैठक कर तीसरी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें