फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाइड के बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मास पीटी, डंबल लेजियम और देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने समारोह में उत्साह का संचार किया। उपमंडल स्तर पर समालखा में विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना ने और इसराना में एसडीएम नवदीप नैन ने ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर भी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें