पानीपत शहर में लगने वाले जाम को कम करवाने के लिए असंध रोड पर एक और फ्लाईओवर बनाया जाएगा। ये फ्लाईओवर असंध रोड पर नहर के पास नाके पर बनेगा। यहां दिल्ली पैरलल नहर के साथ रिफाइनरी रोड पर इसका निर्माण कराया जाएगा। ताकि असंध रोड के माध्यम से पानपीत से असंध, जींद आने जाने वाले लोग बिना जाम के सीधा आवगमन कर सकें और रिफाइनरी की ओर से पानीपत और गोहाना रोहतक की ओर आवगम करने वाले लोगों को भी नाके पर लगने वाले जाम की समस्या न झेलनी पड़े। इस प्रोजेक्ट पर 14.61 करोड़ की लागत आएगी। सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज और अन्य भाजपा नेताओं ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर, नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।