फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बैंक ऑफ बड़ौदा में फायरिंग, एक युवक को लगी गोली; गार्ड की रायफल से चली

पानीपत में जीटी रोड स्थित बैंक में अचानक गोली चल गई। जिससे एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जीटी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा में संदिग्ध हालत में अचानक गार्ड की रायफल से गोली चल गई। गोली बैक में आरटीजीएस कराने के लिए पहुंचे युवक 36 वर्षीय अंकुश निवासी असंल को पैर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन में मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। फायरिंग की आवाज आते ही बैंक में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया। थाना सिटी पानीपत प्रभारी कुलदीप ने बताया कि घायल में को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें