फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर सास-ससुर ने खाया जहर, दोनों की मौत

पानीपत जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक कलह और प्रताड़ना के चलते एक बुजुर्ग दंपति ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह पूरी घटना थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारा गांव की है। पुत्रवधू और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, नारा गांव के रहने वाले सास-ससुर अपनी पुत्रवधू (बहू) और उसके परिजनों से काफी समय से परेशान थे। आरोप है कि बहू और उसके मायके वालों द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी रोज-रोज के क्लेश और तनाव से तंग आकर बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सास की मौके पर मौत, ससुर ने रोहतक PGI में तोड़ा दम जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला (सास) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ससुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें