पानीपत में किसान व मजदूरों ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान किसान व आशा वर्कर समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी यूनियन जिला सचिवालय पर पहुंचे। कर्मचारी नेता सुनील दत्त ने कहा कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों की अनदेखी बरती जा रही है। उनकी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल कादियान ने कहा कि सरकार किसान व मजदूर कौन कहा कि हक देने की बजाय बरगला रही है। लोगो को जाति व समाज के नाम पर बांटा जा रहा है।