कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने और कुत्ते को पीटकर मारने के मामले में अब बच्चे के परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि कुत्ते ने कई लोगो को काट लिया था। लेकिन, पुलिस मालिक के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही। आरोप है कि कुत्ते की मौत के बदले ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। मामला थाना किला क्षेत्र का है। क्षेत्र में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक बच्चे को कोट लिया था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने कुत्ते को पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मंगलवार को इस प्रकरण को लेकर बच्चे के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।