पानीपत रेलवे स्टेशन पर मंथली ने देने पर एक ऑटो चालक को बुरी तरह पीटा गया। चालक पर कई युवकों ने लाठी डंडों से हमला किया। आरोप है कि रेलवे स्टेशन स्टैंड का प्रधान चालक से दो हजार रुपये मंथली की मांग कर रहा था। चालक ने देने से इंकार कर दिया।इसी बात पर चालक को पीटा गया। चालक को जीआरपी के जवानों ने छुड़ाया और उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, उसे रास्ते में ई-रिक्शा से उतारकर दोबारा फिर पीटा गया।पीड़ित नेइसकी शिकायत जीआरपी थाना में दी है। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।