फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 05:25 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसके लिए 26 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से मात्र 15 के प्रमाण-पत्र बन पाए। दिव्यांगों को चिकित्सक न मिलने से बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल के बोर्ड में पूरे चिकित्सक न बैठने से दिव्यांगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल न होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई। बुधवार को अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए बैठने वाले बोर्ड में पूरे चिकित्सक न होने से दिव्यांगों को दोहरी परीक्षा देकर प्रमाण-पत्र बनवाने पड़ रहे हैं। इस बुधवार 26 दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ के 12, ईएनटी के दो और आंख का एक ही प्रमाण-पत्र बना। वहीं मनोरोग विशेषज्ञ के दिव्यांगों को पिछले दो महीने से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ ओपीडी ब्लॉक एक में धरातल पर और ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञ ब्लॉक-एक में पहली मंजिल पर बैठ रहे हैं और बाकी का बोर्ड रेडियोलॉजिस्ट कक्ष के सामने बैठता है इसलिए दिव्यागों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए यहां-वहां अस्पताल के भटकना पड़ रहा है। वर्जन : अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर चल रही हैं। बाकी सभी चिकित्सकों ने अपने-अपने मरीजों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए हैं। अगले सप्ताह बोर्ड में मनोरोग विशेषज्ञ भी शामिल होंगी। दिव्यांगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें