फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के वीरवार पर शिवालयों में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, पानीपत के आचार्य भागवत ने बताया पूजन का विशेष महत्व

सावन माह के पावन वीरवार के अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में तड़के से ही भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने महादेव को जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे प्राचीन सिद्धपीठ श्री देवी मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, पचरंगा बाजार का प्राचीन शिव मंदिर और सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का पूजन कर आरती में भाग लिया। श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी में आचार्य भागवत शर्मा ने सावन में वीरवार की पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सावन के वीरवार को महादेव के पूजन से ज्ञान, सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव पूजा के साथ-साथ श्री हरि विष्णु का ध्यान करने से विशेष फल मिलता है। आचार्य ने बताया कि इस दिन जल में थोड़ी हल्दी या केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाए, तो जीवन के तमाम कष्ट और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर समितियों की ओर से सुगम दर्शन और जलाभिषेक के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें