गोहाना रोड पर श्री हरि मिष्ठान भंडार के थड़े पर उद्घाटन के अगले दिन पीला पंजा चल गया। निगम की टीम ने मिष्ठान भंडार समेत 50 दुकानों के थड़े और 12 दुकानों के शेड तोड़े। वहीं गोहाना रोड रेलवे पुल के नीचे कबाड़ी व दूसरे दुकानदार पहले ही अपना सामान ले गए। वहीं थड़े और छज्जे टूटने पर कई दुकानदारों ने निगम की टीम पर पक्षपात का आरोप लगाया। निगम अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।