फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 1300 से ज्यादा प्रमुख कंपनियों से मिले 10 हजार जॉब ऑफर

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वर्ष 2025 में 1300 से ज्यादा प्रमुख कंपनियों से 10 हजार ऑफर लेटर मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि सबसे ज्यादा डोमेस्टिक ऑफर 54.75 लाख रुपये का रहे। इनमें से 31 से ज्यादा रिक्रूटर्स ने 20 लाख रुपये या इससे ज्यादा के जॉब ऑफर दिए। जबकि 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से ज्यादा के सालाना सैलरी पैकेज वाली नौकरियां दी हैं। यह बात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो (डॉ.) आरएस बावा ने मंगलवार को अनाज मंडी मोड़ जीटी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। प्रो. बावा ने कहा कि पिछले दो सालों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले प्रदेश के 2,034 स्टूडेंट्स को टॉप भारतीय और ग्लोबल कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। जहां 2024 में हरियाणा के 803 चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नौकरी मिली, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1231 हो गई। पानीपत के पीयूष जुनेजा, मानसी, ध्रुव जिंदल, व अक्षी जैन को अच्छी कंपनी में जॉब ऑफर मिला है। एनसीसी विंग में ट्रेनिंग पाने वाले 43 कैडेट्स को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की तीनों विंग में ऑफिसर के तौर पर कमीशन मिला है। इनके साथ खेलों में भी खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें