फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बारिश शुरू

पानीपत में सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह तेज हो गई। इसराना व मतलौडा क्षेत्र में बारिश कुछ तेज हुई। बारिश से अधिकतम तापमान एक साथ पांच डिग्री कम हो गया। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। रविवार शाम को ही आसमान में बादल छा गए थे। सोमवार सुबह बादल गहरा गए। इसके साथ सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। यह करीब नौ बजे तक लगातार चली। बारिश आने से जहां ठंड बढ़ गई, वहीं गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया इस समय गेहूं की फसल बढ़वार और फुटाव पर है। इस समय बारिश गेहूं कीफसल के लिए खाद का खाद का काम करेगी। इससे दीमक भी खत्म होगा। किसान इस समय ट्यूबवेल से सिंचाई न करें। मौसम साफ होने के बाद जरूरत अनुसार सिंचाई करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें