पंचकूला सेक्टर 23 गोल चक्कर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार युवक आधा घंटे तक मौके पर तड़पता रहा ना तो पुलिस पहुंची और ना ही एंबुलेंस। जिस जगह युवक काम कर रहा था। सेक्टर 25 में कंस्ट्रक्शन की बिल्डिंग में उसी रास्ते से बिल्डिंग का मालिक गुजारा तो उसने देखा कि यह तो हमारे पास काम करने वाला युवक है उसने तुरंत ही पुलिस को और एंबुलेंस को कॉल किया और उसे सेक्टर 6 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर किया घायल युवक रवि की हालत गंभीर है।