फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: विश्व योग दिवस पर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में योगाभ्यास

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में योगा कोच डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है तथा तनाव प्रबंधन में सहायक सिद्ध होता है। साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से सकारात्मक माइंडसेट विकसित करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के महत्व पर जोर दिया।प्रतिभागियों ने आसनों का अभ्यास किया और डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा दिए गए व्यावहारिक सुझावों का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज का निर्माण करना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें