फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कालका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर परिषद कालका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, हरियाणा बिजली कर्मचारी व इंजीनियर एसोसिएशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे। कालका प्रधान लाखन सिंह, पिंजौर प्रधान सुनील, सचिव जितेंद्र और सूरजपुर सचिव मदनपाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में तीन दिवसीय हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मई माह में 14 दिन तक हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक मांगों को लागू करने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, इससे कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें