अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य प्रवेश द्वार पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पुनर्विकसित के तहत स्टेशन पर आधुनिक भवन, नया मुख्य प्रवेश द्वार, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, रैंप और दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं।