फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे लोकार्पण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 07:20 PM IST

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर वीरवार को उपायुक्त सतपाल शर्मा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी अदिति सिंह, एसडीएम संयम गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में 200 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट और करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान लोअर बाजार से स्टेशन जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें