फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, शपथ दिलाई

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2025 02:18 PM IST

चुनावी भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पंचकूला ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और सचिव, डीएलएसए पंचकूला अपर्णा भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अपर्णा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचएएलएसए) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के अनुरोध के अनुरूप, डीएलएसए स्टाफ, अधिकारी, पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) ने जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें