फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया ध्वजारोहण

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 02:54 PM IST

76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में भी भव्य आयोजन किया गया। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। परेड की सलामी कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने ली। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर परेड ग्राउंड और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ विशेष निगरानी भी रखी जा रही है। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जो स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें