पंचकूला के सेक्टर-4/3 फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक के पीछे स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में पति-पत्नी और उनकी दो साल की बच्ची है। घायलों का सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान संदीप (35), मंजू (30) और उनकी दो साल की बेटी शिवांग्या के तौर पर हुई है।