रेलवे स्टेशन कालका में लगी लगेज स्कैनर मशीन पिछले लंबे अरसे से खराब पड़ी है। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। वीरवार शाम को भी यात्री अपना सामान लेकर सीधा स्टेशन के अंदर प्रवेश करते नजर आए, जिनके समान की चेकिंग करने वाला स्टेशन के मुख्य द्वार पर कोई भी नजर नहीं आया। रेलवे आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगेज स्कैनर मशीन में तकनीकी खामी आने के कारण वह बंद पड़ी है जिसे जल्द व्यवस्थित करवा दिया जाएगा।