फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय घेरने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका

इनेलो के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभय चौटाला की अगुवाई में सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।  प्रदर्शनकारियों ने आयोग पर हरियाणा के युवाओं की चयन प्रक्रिया में अवहेलना करने और बाहरी लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता देने के आरोप लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। एचपीएससी कार्यालय के बाहर डबल बैरिकेडिंग और डी-सिक्योरिटी सर्कल बनाया गया था, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। पार्टी नेताओं का कहना था कि वे युवाओं के अधिकारों और रोजगार में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें