पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा ने क्रेडिट कार्ड में मुनाफे का लालच देकर करीब 20 लोगों से 5 करोड़ से अधिक रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि रतपुर, पिंजौर निवासी अमरीक सिंह ने शिकायत दी थी कि कॉलोनी में एक लक्की नामक युवक लोगों से ठगी करता था। उसकी करियाना की दुकान पर आने वाले लोगों को क्रेडिट कार्ड के नाम पर हर माह लाखों रुपये मुनाफा देने का लालच देता था।