फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: एसएमओ पद के लिए डायरेक्ट भर्ती की मांग, डॉक्टरों ने की हड़ताल; जिला उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

पलवल में सीनियर चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) पद के लिए डायरेक्ट भर्ती और वेतन संबंधी मांगों को लेकर सभी डॉक्टरों की दो दिन की हड़ताल। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल ने अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह अस्थ-व्यस्त कर दी है। हालांकि सीएमओ डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने दावा किया कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर और पोस्टमॉर्टम सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। लेकिन मरीजों को घंटों लंबी कतारों में इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर हुए। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी और संबंधित अधिकारियों को सुविधा में कोई कमी न हो इसके निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण कार्य का भी जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें