फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के सदर थाना क्षेत्र में दो बाइकों में भिंड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत

पलवल में सदर थाना क्षेत्र में टीकरी ब्राह्मण और रहराना गांव के बीच हुई, जहां आमने-सामने से आ रही बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भमरौला जोगी गांव के रहने वाले स्प्लेंडर सवार नरेंद्र और बुलेट चालक टीकरी ब्राह्मण निवासी अलाउद्दीन की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बुलेट पर सवार अंसार और सहून घायल हो गए। अलाउद्दीन के चाचा याकूब ने बताया कि उनका भतीजा अलाउद्दीन मजदूरी का काम करता था और इस हादसे में उसकी भी नल्हड़ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर बुलेट चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें