फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल बस स्टैंड परिसर में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 08:24 PM IST

पलवल के बस स्टैंड परिसर में शनिवार को आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से लगाई गई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का प्रदेश सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पांच रुपये डालकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगने से यहां से सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं को इसका काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला व मनोज रावत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते शीर्ष पायदान पर पहुंच रही हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक योजनाएं शुरू की हुई हैं। महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि चलाए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को लेकर लगातार कार्य कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें