पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के शमशाबाद इलाके में बुधवार को दोपहर एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय मां की ईंटों से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। मृतका की पहचान गरजना (65) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी नानक अपनी मां के साथ शमशाबाद क्षेत्र में रहता था। परिजन पायल ने बताया कि पिछले एक-दो दिनों से घर में लगातार झगड़ा चल रहा था। आरोपी बेटा शराब के नशे में अक्सर विवाद करता रहता था।