फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: गैस सिलेंडर की किल्लत से जनजीवन प्रभावित, खेती-किसानी पर भी असर

पलवल में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत अब आम जनजीवन से आगे बढ़कर श्रमिकों और किसानों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि घरेलू गैस की कमी ने एक ओर जहां गरीब और मजदूर वर्ग को प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर खेती-किसानी पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। खासकर रबी फसल की कटाई के समय मजदूरों की कमी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से अटल श्रमिक कैंटीन में खाने वाले मजदूरों की संख्या में करीब 21.5 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई है। कैंटीन की संचालक नीलम सैनी के मुताबिक फरवरी में जहां प्रतिदिन करीब 190 लोग भोजन करने आते थे। वहीं मार्च की शुरुआत से यह संख्या बढ़कर 230 से अधिक हो गई है। इससे साफ है कि आर्थिक दबाव बढ़ने के कारण मजदूर सस्ते भोजन के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें