फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल पुलिस की अनोखी पहल: 'न नशा करेंगे... न करने देंगे', लोगों ने लोटे में नमक डालकर खाई कसम

नशे के खिलाफ हरियाणा में चल रहे युद्ध जैसे अभियान के तहत शुक्रवार को पलवल के आगरा चौक पर एक अनोखा कार्यक्रम हुआ। यहां लोगों ने लोटे में नमक डालकर शपथ ली कि वे खुद नशा नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार को इसकी ओर बढ़ने देंगे। यह पहल हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों के तहत की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया और मोहित हांडा के नेतृत्व में चल रहे इस जागरूकता अभियान में ब्यूरो मुख्यालय से आए उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। वर्ष 2023 में 6615 और 2024 में 5969 आरोपी जेल भेजे गए, जबकि इस साल अब तक 4605 अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल कानून से नहीं बल्कि समाज की जागरूकता से भी संभव है। नमक लोटा अभियान इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि हर व्यक्ति दिल से नशे को ठुकरा सके। वहीं, गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को लोगों ने सकारात्मक कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें