फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal: पलवल में 13 अगस्त को 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, 50 हजार लोग होंगे शामिल

मेरा भारत-मेरा अभिमान और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को शहर में करीब पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन इस आयोजन के जरिए संभावित विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में जुटा है। सोमवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, स्वच्छता और तिरंगे की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें