फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल जिला सचिवालय में आपदा से बचाव को लेकर हुआ मॉक ड्रिल का अभ्यास

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से जिला सचिवालय परिसर में भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान जिला सचिवालय में फंसे नागरिकों को एनडीआरएफ और सीआरडीएफ की ओर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मॉक ड्रिल अभ्यास में एनसीसी कैडेट, सिविल डिफेंस वालंटियर्स, जिला स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों ने भी सहयोग किया। मॉक ड्रिल अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ इंसिडेंट कमांडर की भूमिका में मौके पर मौजूद रहे। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान आपदा से संबंधित सायरन के बजते ही जिला सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को बचाने के लिए कार्यालयों से बाहर आ गए। आपदा की सूचना जिला प्रशासन व एनडीआरएफ व सीआरडीएफ को दी गई, जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें