पलवल में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रतिभा खोज स्कीम के तहत मिशन बुनियाद लेवल-3 एंट्रेंस परीक्षा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025-27 बैच के कुल 169 छात्रों ने लेवल-3 की परीक्षा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रभारी न्यायाधीश (एसडीएम) ज्योति सिंह और विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर प्रदीप सनवाल पहुंचे। इस दौरान उप प्रभारी न्यायाधीश (एसडीएम) ज्योति सिंह ने कहा कि माता-पिता बच्चों के पहले गुरु होते हैं, जिनकी भूमिका उनके जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।