फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शहर स्वच्छता अभियान 2025 का शुभारंभ

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 का शुभारंभ रविवार को मीनार गेट से खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया। मंत्री गौतम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने हर मोहल्ला, हर गली व हर घर से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अभियान “स्वच्छ हरियाणा की पहचान” के तहत 7 नवंबर तक चला जाएगा और इसमें स्थानीय नागरिक, महिला समूह व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य होगी। गौतम ने बताया कि शहर की सड़कों के सुधार, मॉडर्न रोड विकास व सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से सुरक्षा व सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त ने भी अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे रोजाना साफ-सफाई अपनाकर पलवल को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल व आयुक्त मनीषा शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें