पुलिसकर्मी की गाड़ी ओवरटेक करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन से चार पुलिसकर्मियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर रास्ते में 2-3 घंटे तक टॉर्चर किया और बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे थाना ले जाकर छोड़ दिया गया। जब युवक घर लौटा, तो गहरे मानसिक तनाव में था और उसने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने बागपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और 15 घंटे तक प्रदर्शन किया। बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को चौकी के बाहर बैरिकेड लगाने पड़े। पुलिस प्रशासन ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया।