फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हर घर तिरंगा अभियान, पलवल में नौ से 17 अगस्त तक कई कार्यक्रम

पलवल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर में पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विराट तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचेगी। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, बाइक व साइकिल रैली, तिरंगा शोभायात्रा, तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी विद तिरंगा अभियान आयोजित होंगे। सरकारी भवनों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा। विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें