पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। प्रदेशभर से पहुंची 14, 16 और 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने अपनी गति, फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 23 सितंबर को होगा।