फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: शिकायत के बाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद का हथीन कार्यालय में औचक निरीक्षण

राहुल तिवारी Updated Tue, 02 Dec 2025 07:47 PM IST

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने मंगलवार को जिला पलवल के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर कार्यालय हथीन में औचक निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण अनियमितताओं का खुलासा किया। टीम को पहले से गुप्त जानकारी मिली थी कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी समय पर हाजिर नहीं होते है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के डीएसपी शाकिर हुसैन ने पंचायती राज विभाग के एसडीओ अरसद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में साथ लेते हुए बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में उपस्थिति की वास्तविक स्थिति सामने आई। निरीक्षण में पाया गया कि बीडीपीओ कार्यालय में कुल 12 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से केवल छह कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे थे। चार कर्मचारी करीब सुबह दस बजे देरी से आए। वहीं, बीडीपीओ जितेंद्र कुमार हथीन के साथ-साथ ब्लॉक मुंडलान, जिला सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं, जिसके चलते वह निरीक्षण के समय सोनीपत में मौजूद पाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें