फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नौकरी से बेदाग सेवानिवृत्ति होना अधिकारी-कर्मचारी के लिए सबसे सुखद क्षण : एआईपीआरओ

अनुज कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 05:39 PM IST

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के पलवल स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में सदस्य भजन पार्टी चिमटा वादक के पद पर कार्यरत मुकुट लाल 60 वर्ष की आयु पूरी करने उपरांत अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में एमबीपी मुकुट लाल के सम्मान में डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार व अधीक्षक राजबीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मुकुट लाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शानदार विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से मुकुट लाल को फूल मालाओं व सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एआईपीआरओ पवन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त होना प्रक्रिया का हिस्सा है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना होता है लेकिन अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद हो जाता है, जब बेदाग सेवानिवृत्ति होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मुकुट लाल विभाग को अपनी सेवाएं देने में सदैव आगे रहे और अपने काम के पूरी तरह प्रति वफादार, समर्पित और अनुशासित रहे। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों, पदाधिकारियों का हमेशा सम्मान किया। वे जहां भी रहे वे कर्मचारियों के बीच अपनी बेहतरीन व स्वच्छ छवि के लिए जाने गए। उन्होंने मुकुट लाल के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की।। उन्होंने कहा कि हम सभी को निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी विभागीय ड्यटी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में रहते हुए डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, अधीक्षक राजबीर सिंह, एआईपीआरओ पवन यादव सहित अन्य डीआईपीआरओ व प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि बेशक आज विभाग से उनकी विदाई हो रही है लेकिन विभाग को जब भी उनकी जरूरत होगी वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार हैं। इस अवसर पर विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने एमबीपी मुकुट लाल के सम्मान में लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर उन्हें शानदार विदाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें