लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या उस समय की, जब श्रवण कुमार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर अपने इलाज का इंतजार कर रहा था।